- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- सोने के कंगना पहिराहूं तोला.... छत्तीसगढ़ी रोमांटिक सॉन्ग मे पत्नी संग थिरके महेश गागड़ा
सोने के कंगना पहिराहूं तोला.... छत्तीसगढ़ी रोमांटिक सॉन्ग मे पत्नी संग थिरके महेश गागड़ा
छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा के पत्नी संग डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। करीब 37 सेकंड के इस वीडियो में महेश गागड़ा छत्तीसगढ़ी रोमांटिक सॉन्ग में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
राजनीति में साख रखने वाले गागड़ा का अब यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। महेश गागड़ा को पहली बार डांस करते देख लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, 22 अप्रैल को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में महेश गागड़ा की बहन संतोषी गागड़ा की शादी थी। इस शादी समारोह में महेश गागड़ा ने पत्नी संग छत्तीसगढ़ी रोमांटिक सॉन्ग 'सोने के कंगना पहिराहूं तोला ओ' में डांस किया।
रोमांटिक सॉन्ग में पति-पत्नी का डांस करते हुए चेहरे का हाव-भाव भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं इस शादी समारोह में मौजूद लोगों ने गागड़ा की डांस करते हुए की वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। देखते ही देखते अब यह वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है l
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
