राह चलती महिला को डम्पर ने रौंद,मौके पर ही मौत

feature-top

राजधानी रायपुर से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार राह चलती महिला को डम्पर ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद डम्पर चालक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुस्तैदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के भनपुरी चौक में डम्पर ने महिला को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है। इसके साथ ही फरार डम्पर चालक को पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए खमतराई थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि डंपर चालक ने राह चलती महिला को रौंदा है दिया है. जिससे महिला की मौके पर मृत्यु हो गई है। चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है. पंचनामा कार्रवाई कर जांच की जा रही।


feature-top