पटना में ग्रेजुएट चायवाली की धूम, नौकरी नहीं मिली तो लगाया टी स्टॉल

feature-top
इन दिनों पटना में एक ग्रेजुएट लड़की की चर्चा खूब हो रही है। आप सोच रहे होंगे देश में तो कई ग्रेजुएट लड़कियां हैं लेकिन इस लड़की की चर्चा क्यों? तो आइए बताते हैं ये लड़की आखिर मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियों में क्यों है? दरअसल, प्रियंका गुप्ता नाम की ये लड़की बीएचयू से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट है, इसके बाद नौकरी की तलाश में कई शहरों में घुमी लेकिन कहीं नौकरी नहीं मिली। इसके बाद उसने जिस काम को अपना प्रोफेशन चुना है उसने उसे सुर्खियों में ला खड़ा किया है। प्रियंका ने दोस्तों की मदद से पटना के वीमेंस कॉलेज के पास टी स्टॉल लगाकर छात्रों और आम लोगों को चाय पिला रही हैं।
feature-top