- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- नक्सलियों ने मचाया आतंक, बीजापुर में धर्माराम कैंप में की फायरिंग
नक्सलियों ने मचाया आतंक, बीजापुर में धर्माराम कैंप में की फायरिंग
आज दंडकारण्य बंद का किया था आह्वान, कई जगह फेंके पर्चे
छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार आतंक मचाए हुए हैं। सुकमा में नक्सलियों ने देर रात ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगाने के बाद सुकमा मार्ग पर नक्सली पर्चे फेंके। नक्सलियों ने आज दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों के स्पेशल ज़ोनल कमेटी ने पर्चे जारी किए हैं। पुलिस जवानों ने पर्चे जब्त किए हैं।
वहीं नारायणपुर में भी नक्सलियों ने दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है। ओरछा के कस्तूरबागांधी छात्रावास के सामने बैनर एवं पंपलेट लगाए हैं। नक्सलियों के बंद के कारण कई मार्ग प्रभावित हुए हैं।
इधर सुकमा छत्तीसगढ़ की सीमा पर एक बार फिर से नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने देर रात ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पर्चा भी जारी किया है। जिसमें एक दिवसीय दण्डकारण्य बंद का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार आंध्र के चिंतुर में नक्सलियों ने यात्री बस को आग के हवाले कर दहशत फैलाई है। कोंटा एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बीजापुर में धर्माराम कैंप में की फायरिंग
सुकमा के अलावा बीजापुर में भी नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। धर्माराम कैंप में फायरिंग कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। मिल रही खबरों के अनुसार पामेड़ थानाक्षेत्र के कैंप पर नक्सलियों ने 5-6 BGL दागे है। इस दौरान जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 15-20 मिनट तक दोनों तरफ से चली गोली। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
