गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स और दुनियाभर के अरबपतियों में चौथे स्थान पर

feature-top

साल 2022 में गौतम अडानी ) के नाम एक से बढ़ कर एक रिकाॅर्ड बन रहे हैं। इस साल गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स तो बन ही गए, साथ ही दुनियाभर के अरबपतियों में चौथे स्थान पर भी पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक, अब उनकी संपत्ति बिल गेट्स के बराबर हो गई है जो कि चौथे स्थान पर हैं। गौतम अडानी की कुल संपत्ति 125 बिलियन डॉलर है। बिल गेट्स की संपत्ति भी 125 बिलियन डॉलर ही है।

ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अडानी की संपत्ति 6.31 बिलियन डाॅलर बढ़ी है, जो कि दुनियाभर के सभी अरबपतियों से अधिक है। यानी एक दिन में अडानी की संपत्ति में करीबन 48 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस साल की बात करें तो दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाले अरबपतियों की लिस्ट में नंबर वन पर गौतम अडानी पहुंच गए हैं। इस साल अब तक उनकी कमाई 48.3 बिलियन डॉलर रही है। 

अडानी पावर ने दिखाया 'पावर'

रिटर्न देने के मामले में इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अडानी पावर के शेयर हैं। कंपनी के शेयरों ने इस साल 2022 में अब तक 198.05% पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 31 दिसंबर को 2021 को बीएसई पर 99.75 रुपये के स्तर पर थे जो आज 27 अप्रैल को बढ़कर 297.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर में आज 5% तक की बढ़त है। इसका मार्केट कैप 1.14 लाख करोड़ रुपये हो गया। 

अडानी विल्मर और अडानी पावर के अलावा अडानी ग्रुप के लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी है। और इन कंपनियों के मार्केट कैप तेजी से बढ़ रहे हैं।


feature-top