भारत सहित दक्षिण एशिया की एक अरब आबादी भीषण लू की चपेट में

feature-top

समय से पहले भीषण गर्मी के कारण भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया की एक अरब से ज्यादा आबादी भयंकर गर्मी और लू की चपेट में है। वैज्ञानिकों ने इस प्रचंड मौसम का कारण जलवायु परिवर्तन बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल कोरोना की संभावित चौथी लहर से ज्यादा चिंता की बात लू है। लोग गर्मी के कारण ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं।

दिल्ली स्थित मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। शुक्रवार को देश के कई हिस्से में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तर पश्चिम भारत में पारा 47 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


feature-top