आठ हार के बाद खुला खाता, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

feature-top
आईपीएल 2022 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई की टीम ने राजस्थान के 154 रन के लक्ष्य को चार गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया। पांच बार की चैंपियन मुंबई की यह इस सीजन की पहली जीत है। जबकि राजस्थान की टीम को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की तरफ से एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
feature-top