- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- नशीली दवा बेचने वाला गिरफ्तार
नशीली दवा बेचने वाला गिरफ्तार
08 May 2022
, by: Imran Khan
सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने जरहाभाठा में दबिश देकर भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन जब्त किया है. आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
सिविल लाइन थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया सूत्रो से सूचना मिली कि एक युवक मिनी बस्ती बड़े जैतखाम के पास युवकों को नशीली दवा बेच रहा है। सूचना पर एसीसीयू की टीम और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। जवानों को देखते ही नशेड़ी युवक वहां से भाग निकले। मौके पर घेराबंदी कर राहुल लहरे(20) को पकड़ लिया गया पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह कर रहा था. तलाशी लेने पर उसके पास से नशीली इंजेक्शन का एंपुल मिला. कड़ाई करने पर उसने अपने मकान में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप और इंजेक्शन रखना बताया. आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने 439 नशीला इंजेक्शन, 1375 एविल इंजेक्शन जब्त किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
