- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अवैध फार्मा रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों की नकदी समेत लैपटॉप, मोबाइल जब्त, एक गिरफ्तार
अवैध फार्मा रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों की नकदी समेत लैपटॉप, मोबाइल जब्त, एक गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अमेरिका और कुछ अन्य देशों में मादक पदार्थ भेजने वाली एक अवैध इंटरनेट दवा कंपनी का भंडाफोड़ करने का दावा किया। जांच एजेंसी के मुताबिक इस मामले में हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और 3.71 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है।
मादक पदार्थ रोधी संघीय एजेंसी के अनुसार जेआर इन्फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम की यह दवा कंपनी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के दोमलगुदा में स्थित है। एनसीबी के हैदराबाद उपमंडल के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले इस स्थान पर छापा मारा और अज्ञात ‘सरगना’ को गिरफ्तार किया, जो यह अवैध दवा कंपनी कथित तौर पर चला रहा था।
एनसीबी ने कहा कि उसने मादक पदार्थ की तस्करी से मिले 3.71 करोड़ रुपये नकद, कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ‘अवैध इंटरनेट दवा कंपनी; चलाने में किया गया। एजेंसी के उपमहानिदेशक (अभियान) संजय कुमार सिंह ने एक बयान में कहा, जेआर इन्फिनिटी के कर्मचारी ईमेल और वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) पर अमेरिका व अन्य देशों में ग्राहकों से संपर्क करते थे और एनडीपीएस कानून के तहत आने वाले मादक पदार्थ समेत विभिन्न दवाएं बेचते थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
