मौसम अपडेट: 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा 'असानी', 24 घंटे में भयंकर चक्रवाती तूफान में होगा तब्दील

feature-top
बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात 'असानी' में बदल चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 घंटे के अंदर पूर्व-मध्य में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि, चक्रवात 'असानी' उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। यह विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किमी की दूरी पर है।
feature-top