उडीसा : प्रतिष्ठित साहित्यकार रजत कुमार का हुआ निधन

feature-top

प्रतिष्ठित उड़िया साहित्यकार रजत कुमार कर का रविवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने बताया वह 88 वर्ष के थे और उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां थीं। रजत कुमार कर को साहित्य और शिक्षा के लिए 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

उन्होंने बताया कि दोपहर तक वे ठीक थे। दोपहर में वे खाना खाकर आराम करने चले गए। रजत कुमार को शाम करीब पांच बजे सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


feature-top