पत्नी को मारकर खुद लगा ली फांस

feature-top

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने बीवी की टंगिया से हत्या कर खुद खुदकुशी कर ली। बताया गया कि वह अपने पत्नी के साथ जंगल की ओर गया था। वहां से लौटने के दौरान उसने टंगिया उठाया और बीवी पर हमला कर दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गई। बाद में अपनी बीवी को जमकर पीटा भी। इसके बाद जंगल की ओर भागा। जहां उसकी लाश एक पेड़ पर लटकी हुई मिली है। मामला धरमजयगढ़ थाना के सांगरा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक सांगर गांव का रहने वाला गोपाल मंझवार(45) की मानसिक स्थिति पिछले 4 महीने से ठीक नहीं थी। वह अपनी पत्नी से रोज झगड़ा किया करता था। कुछ दिन पहले वह ठीक हो गया था। मगर 4 दिन पहले से फिर से वह बीमार हो गया। इस बीच वह अपनी पत्नी करम (40) और 2 बच्चों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था।

पता चला है कि दोपहर के वक्त वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहा था। इसी वक्त उसने पीछे से आकर अपनी पत्नी करम पर टंगिया से एक के बाद एक कई वार किए। जिससे वह वहीं घायल हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को पीटा भी और जंगल की ओर भाग निकला था।


feature-top