feature-top
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय असम दौरे पर हैं। इस बीच असम सरकार ने घोषणा की है कि राज्य सरकार अपना मासिक अखबार निकालेगी। आज केंद्रीय गृहमंत्री असम सरकार के मासिक समाचार पत्र को लॉन्च करेंगे। दरअसल, असम सरकार को आज एक साल पूरा हो रहा है। ऐसे में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इसी मौके पर सरकार का मासिक अखबार भी लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी में पिछले 25 वर्षों की सेवा के लिए असम पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ से सम्मानित करेंगे
feature-top