- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- मोहाली ब्लास्ट: आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़े हमले के तार, पाकिस्तान में बैठकर चला रहा नेटवर्क
मोहाली ब्लास्ट: आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़े हमले के तार, पाकिस्तान में बैठकर चला रहा नेटवर्क
पंजाब के मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग मुख्यालय पर हुए हमले के तार पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़ रहे हैं। पुलिस को जांच में इस संबंध में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन सूत्रों की माने तो रिंदा वहां से बैठकर ही अपना नेटवर्क चला रहा है। इससे पहले भी पंजाब में कई जगह हुए हमलों में उसकी भूमिका सामने आ चुकी है।
सूत्रों की मानें तो आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर ही हमला हुआ था। शुरुआती सूचना के मुताबिक पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों को इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि रिंदा ने अपने दो स्थानीय हैंडलरों का इस्तेमाल किया। उसका मुख्य उदेश्य राज्य में अशांति फैलाना है। हरविंदर सिंह रिंदा वही आतंकी है जिसके इशारे पर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में हथियारों की सप्लाई हुई थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
