लव, शादी और फिर 10 दिन बाद मर्डर

feature-top

दुर्ग जिले के जामुल क्षेत्र के लक्ष्मी पारा में 27 वर्षीया युवती चित्रलेखा देवांगन की उसके पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। 10 दिन पहले ही दोनो की लव मैरिज हुई थी। 30 साल के विवेक गुप्ता नामक युवक से चित्रलेखा देवांगन ने लव मैरिज की थी। हालांकि पता चला है कि विवेक पहले भी चित्रलेखा से मारपीट कर चुका था। मामला थाने तक भी पहुंचा था लेकिन बाद में चित्रलेखा ने मामला वापस ले लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की सास ने पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार की दोपहर जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि बहू चित्रलेखा जमीन पर पड़ी है। उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था और शरीर के कई हिस्सों में सूजन था। मृतका के साथ बुरी तरह से अप्रातिक कृत्य किए जाने की बात भी कही जा रही है। शरीर से खून बह रहा था। तब मृतका की सास ने जो कि आरोपी की मां है, ने सूचना पुलिस को दी। जांच में पता चला कि विवेक ने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की है। घटना के बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक बार में बैठा हुआ है। तत्काल वहां पहुंचकर पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर लिया। विवेक नशे का आदी बताया जा रहा है। हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


feature-top