- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- बागवानी के गुर सीखने ऑस्ट्रिया, इटली जाएंगे हिमाचल के अफसर
बागवानी के गुर सीखने ऑस्ट्रिया, इटली जाएंगे हिमाचल के अफसर
बागवानी के गुर सीखने हिमाचल प्रदेश के तीन आईएएस और एक एचएएस अधिकारी ऑस्ट्रिया और इटली जाएंगे। वीरवार को सचिव कृषि राकेश कंवर, निदेशक बागवानी डॉ. आरके प्रूथी, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगण और हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर शिमला से रवाना होंगे। शुक्रवार को अधिकारी नई दिल्ली से उड़ान भरेंगे।
1,134 करोड़ की बागवानी विकास परियोजना के तहत 13 से 23 मई तक ये अधिकारी विदेश में प्रशिक्षण लेंगे। इस दौरान फसल बाद के प्रबंधन और विपणन व्यवस्था मजबूत करने के तरीके समझेंगे। विश्व बैंक की परियोजना के खर्च पर विदेश दौरा होगा। प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए पूर्व की सरकार के समय विश्व बैंक ने यह परियोजना स्वीकृत की थी। इसके तहत बागवानों के घरों के नजदीक फसल बाद प्रबंधन को मजबूत करने का विशेष कार्य किया जाना है। इन अधिकारियों के विदेश दौरे पर रहने के दौरान कामकाज को सुचारु तौर पर चलाए रखने के लिए कार्मिक विभाग ने अन्य अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। ।
बुधवार को कार्मिक की ओर से जारी आदेशों के तहत कृषि सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सचिव पशुपालन अजय शर्मा देखेंगे। निदेशक बागवानी का अतिरिक्त कार्यभार प्रबंध निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम राजेश्वर गोयल और सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यभार निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग ललित जैन के पास रहेगा। हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के प्रबंध निदेशक विवेक कुमार के पास रहेगा। 24 मई को विदेश दौरे से अधिकारी लौटेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
