यमुना एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराई बोलेरो, 4 महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत

feature-top

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से एक डंपर में घुस गई। हादसे में चार महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत हो गई। हादसा जेवर इलाके में तड़के 5 बजे के करीब हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे।


feature-top