FCRA उल्लंघन मामले में 36 के खिलाफ केस दर्ज, 14 गिरफ्तार

feature-top
केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेटिंग एक्ट (FCRA) 2020 उल्लंघन मामले में कुल 36 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें प्रमोद कुमार भसीन, आलोक रंजन, राज कुमार, शाहिद खान, गजनफर अली, तुषार कांति रॉय के नाम शामिल हैं। ये सभी गृह मंत्रालय का काम करने वाले कर्मचारी हैं। इससे पहले मंगलवार को FCRA उल्लंघन मामले में CBI ने देश के 40 शहरों में छापेमारी की थी। इस दौरान 2 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे।
feature-top