चिंतन शिविर : 2 बजे सोनिया गांधी की स्पीच से होगा शुरू

feature-top

आज शुक्रवार सुबह ट्रेन से पहुंचे राहुल गांधी का राजस्थानी अंदाज में उनका स्टेशन पर स्वागत हुआ। राहुल गांधी के साथ दिल्ली से कई बड़े नेता भी ट्रेन से ही आए हैं। सभी नेता बस से होटल ताज अरावली के लिए रवाना हुए हैं। प्रियंका गांधी भी होटल पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी उदयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। सीएम अशोक गहलोत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उन्हें रिसीव करने पहुंचे। यहां से वे ताज अरावली जाएंगी।

2 बजे सोनिया गांधी की स्पीच से चिंतन शिविर शुरू होगा।

तीन दिन चलने वाले इस शिविर में देश की सबसे पुरानी पार्टी का भविष्य तय होगा। कांग्रेस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि यह शिविर अब तक हुए आम शिविरों की तरह नहीं है। शिविर की शुरुआत दोपहर तीन बजे से ग्रुप डिस्कशन के साथ होगी। इससे पहले दोपहर 2 बजे सोनिया गांधी वेलकम स्पीच देंगी।


feature-top