चिंतन शिविर लाईव: गहलोत का आरोप- झूठ बोलते हैं भाजपा, आरएसएस वाले

feature-top
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में माहौल बिगड़ रहा है। कांग्रेस समेत 13 विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि शांति की अपील करें। उनमें नैतिक साहस ही नहीं है। इन्हें शर्म नहीं आती। इतने बेशर्म लोग है कि पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस 70 साल में देश को इतना आगे लेकर आई है। यह देश कांग्रेस मुक्त कभी नहीं होगा। कांग्रेस का इतिहास, कांग्रेस के सिद्धांत देश के डीएनए की तरह है। पूरे देश ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के फैसले देखे हैं। हमने सूचना का, खाद्य सुरक्षा का अधिकार दिया है। हम काम करते हैं। मार्केटिंग नहीं करते। यह इतने झूठे, फरेबी लोग हैं। काम कुछ नहीं करते हैं। आरएसएस और बीजेपी के फांसिस्ट लोग सिर्फ बातें करते हैं। यह नव संकल्प चिंतन शिविर बहुत खास है। हम तीन दिन तक बैठेंगे। गहराई के साथ बात करेंगे। जो फैसले होंगे, वह नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने के होंगे। हम देश की जनता तक हमारी भावना पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
feature-top