न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में फायरिंग, कम से कम 10 की मौत, कई घायल

feature-top
न्यूयॉर्क की एक सुपरमार्केट में शनिवार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार रात 12 बजे) गोलीबारी हुई। यहां के बफेलो इलाके में हुई गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की संख्या को लेकर लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। बफेलो पुलिस के मुताबिक, टॉप्स सुपरमार्केट के ग्रॉसरी स्टोर में यह गोलीबारी हुई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है
feature-top