मुंबई में डूबी मालवाहक बोट, तीन कर्मचारियों को बचाया

feature-top
दक्षिण मुंबई में अरब सागर के बलार्ड पियर में सामान उतारने के बाद एक बोट पानी में डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसके तीन कर्मचारियों को बचा लिया। शनिवार सुबह की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।।। अधिकारियों के मुताबिक, बोट में मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से सामान लादा गया था। बलार्ड पियर पर इसमें मौजूद माल एक बड़े जहाज में लादा गया। माल उतारे जाने के दौरान ही बोट में पानी भरने लगा। इससे भयभीत बोट के तीन कर्मचारियों ने समुद्र में छलांग लगा दी।।। आसपास मौजूद अन्य बोट के कर्मचारियों ने पानी में कूदकर इन तीनों को बचा लिया। बाद में बोट डूब गई। कई स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। शुरुआती जांच के मुताबिक, इंजन में खराबी के कारण बोट दुर्घटना हुई।
feature-top