इन जगहों पर जुटेंगे भारतीय जनता पार्टी के नेता

feature-top

तेलीबांधा तालाब में शंकर नगर, तेलीबांधा, सिविल लाइन इलाके के भारतीय जनता पार्टी नेता पहुंचेंगे। इस जगह से जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, छगन मूंदड़ा की अगुवाई में नेता आगे बढ़ेंगे।

फाफाडीह चौक ओवर ब्रिज के नीचे, गुढ़ियारी, बिरगांव, भनपुरी, फाफाडीह इलाके के भारतीय जनता पार्टी के नेता जुटेंगे।

आजाद चौक इलाके में जवाहर नगर, तत्यापारा, डीडी नगर, रामसागर पारा लाखेनगर के भारतीय जनता पार्टी के नेता जमा होंगे। यहां प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे जैसे पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कालीबाड़ी चौक पर गहमा-गहमी रहेगी। यहां सदर बाजार, पुरानी बस्ती और ग्रामीण मंडल के लोग पहुंचेंगे। यहां प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू करेंगे।

पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, संजय श्रीवास्तव, बीरगांव की पूर्व महापौर अंबिका यदु, रायपुर ग्रामीण के नेता, खरोरा मंडल, विधानसभा मंडल, तिल्दा मंडल के नेता भी इस विरोध प्रदर्शन करते नजर आएंगे।


feature-top