बिलासपुर : सड़क पर निकले भाजपाई, सभा जारी

feature-top
भाजपा कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में नेहरू चौक धरना स्थल पर एकत्र हुए हैं। यहां पर उनकी सभा चल रही है। कुछ ही देर में वे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। हालांकि पुलिस की ओर से उनको रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि कार्यकर्ताओं को नेहरू चौक पर ही रोक दिया जाए। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे समेत बड़े नेता कुछ ही देर में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
feature-top