भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार जनाक्रोश को दबाना चाहती है

feature-top
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार जनाक्रोश को दबाना चाहती है। भूपेश सरकार के काला कानून के विरोध में जेल भरो आंदोलन होगा और कानून (भूपेश एक्ट) को वापस लेने की मांग की जाएगी। जेल भरो आंदोलन के तहत राजधानी रायपुर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता चार स्थानों तेलीबांधा तालाब, आजाद चौक, फाफाडीह चौक और कालीबाड़ी चौक से एक साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए निकलेंगे। साय जशपुर, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह राजनांदगांव और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिलासपुर में आंदोलन कर रहे हैं।
feature-top
feature-top