BJP का जेल भरो आंदोलन :रायपुर में पूर्व मंत्री सहित 2000 कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल में पढ़ने लगे हनुमान चालिसा

feature-top

छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के खिलाफ BJP का सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन जारी है। रायपुर में करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित करीब 2000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बृजमोहन काले गुब्बारे लेकर सेंट्रल जेल परिसर में बैठे हुए हैं। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रदर्शन जारी है।

इधर, रायपुर में गिरफ्तारी के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को विरोध जारी है। कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर पुतला जलाया है। वहीं राजधानी में ही प्रदर्शन की ड्रोन कैमरे से निगरानी जारी है। वहीं जिन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वह जेल के अंदर ही हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं।


feature-top