एलिजाबेथ बोर्ने होंगी फ्रांस की नई प्रधानमंत्री

feature-top
61 साल की एलिजाबेथ बोर्ने फ्रांस की नई प्रधानमंत्री होंगी। इसी महीने चुनाव जीतने वाले राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने बोर्ने को जीन कास्टेक्स की जगह प्रधानमंत्री बनाया है। आने वाले दिनों में बोर्ने और मैक्रों मिलकर कैबिनेट का गठन करेंगे। इसकी तारीख तय नहीं है। बोर्ने एडिथ क्रेसोन के बाद प्रधानमंत्री बनने वाली फ्रांस की दूसरी महिला हैं। एडिथ 1991 से 1992 तक पीएम रही थीं। इसके पहले बोर्ने लेबर मिनिस्टर थीं। वो मैक्रों सरकार में कई दूसरे पोर्टफोलियो भी संभाल चुकी हैं। फ्रांस में राष्ट्रपति एक से ज्यादा प्रधानमंत्री भी नियुक्त कर सकता है। जून में फ्रांस में आम चुनाव हैं। इसमें बोर्ने की भूमिका अहम हो सकती है।
feature-top