जल मंत्री सत्येंद्र जैन का आरोप- हरियाणा नहीं छोड़ रहा दिल्ली के हिस्से का पानी

feature-top

हरियाणा से पूरा पानी न मिलने के कारण यमुना नदी में निरंतर जलस्तर घटने के बीच दिल्ली सरकार मैदान में आ गई है। जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को वजीराबाद बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना नदी में पानी कम आने पर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। बैराज में पानी का स्तर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली सरकार ने अभी तक यह मामला दिल्ली जल बोर्ड पर छोड़ रखा था।

इस मौके पर जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि हरियाणा से पर्याप्त पानी की आपूर्ति न मिलने के कारण वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर बेहद कम हो गया है। यमुना का जलस्तर यदि एक फीट भी नीचे चला जाता है तो दिल्ली में पानी की भारी किल्लत हो जाती है, क्योंकि दिल्ली अपने पीने कि पानी कि पूर्ति का बड़ा हिस्सा यमुना नदी से ही लेती है। वहीं आज यमुना का जलस्तर 669 फुट पर पहुंच गया है, क्योंकि हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी रोक रखा है। हरियाणा से पानी की निरंतर सप्लाई में बाधा आने के कारण दिल्लीवालों को उनके हिस्से का पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।


feature-top