बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में बुधवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। बीजापुर जिले की पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।।।। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत बुधवार को बासागुड़ा थाना के जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तिमापुर और पुतकेल गांव की ओर रवाना किया गया था। अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कुलीन कोबरा इकाई, सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें अभियान में शामिल थीं।।।।। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने अभियान के तहत पुतकेल गांव के निकट से दो माओवादियों बाड़से बुधरा (25) और माड़वी भीमा (29) को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में एक अन्य नक्सली तुलसीराम मदियम (21) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकरियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अपहरण, हत्या एवं लूट की घटना में शामिल होने का आरोप है।।।।। लिस अधिकारियों ने बताया कि बाड़से बुधरा के सर पर एक लाख रुपये का इनाम है। वह माओवादियों के स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) का सदस्य है, जबकि माडवी और मदियम मिलिशिया के सदस्य हैं। अधिकारी ने कहा कि बडसे जनवरी 2022 में एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था, जबकि मदियम दिसंबर 2020 में अपहरण, हत्या और लूटपाट की घटनाओं में शामिल था।


feature-top