भारत में लोकतंत्र सबकी भलाई के लिए है- राहुल गांधी

feature-top
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन में आयोजित 'आईडियाज फोर इंडिया' सम्मेलन में भारत के लोकतंत्र और भारतीयों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, भारत में लोकतंत्र सबकी भलाई के लिए है। वहीं, भारतीय इस लोकतंत्र को इतने सालों से बेमिसाल तरीके से चलाते आ रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया इस सम्मेलन की तस्वीरें भी साझा की हैं। तस्वीरों में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मनोज झा, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा भी नजर आ रही हैं। 23 मई को राहुल गांधी लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों से मिलेंगे।
feature-top