Himachal : कांग्रेस के 10 जिलाध्यक्ष बदलेंगे, पार्टी में 30 नए पदाधिकारियों की होगी ताजपोशी

feature-top
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के दस जिलाध्यक्ष बदलेंगे। प्रदेश कांग्रेस में 30 नए पदाधिकारियों की ताजपोशी होनी तय है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह मामला हाईकमान के समक्ष रखा है। हाईकमान ने साफ कहा है कि प्रदेश में संगठन में बदलाव करने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को विश्वास में लेना होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस में नए उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की तैनाती होनी है। इससे पहले कार्यकारी अध्यक्षों की तैनाती कर दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास में न लेने से कुछ कांग्रेस नेता नाराज थे।
feature-top