महाराष्ट्र के सतारा में​​​​​ अफजल खान की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई, मनसे ने दी थी धमकी

feature-top
महाराष्ट्र के सतारा में​​​​​ अफजल खान की कब्र की राज्य सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। कब्र के पास RAF और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुखिया राज ठाकरे ने धमकी देते हुए कहा था कि सतारा में अफजल खान की छोटी सी कब्र अब मस्जिद बन चुकी है। यदि राज्य सरकार इसे ध्वस्त नहीं करती है तो हमारे कार्यकर्ता इसे ध्वस्त करने का काम करेंगे। सतारा के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफजल खान की कब्र 2005 से प्रतिबंधित क्षेत्र है। अतिरिक्त बल का दौरा एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था जिसमें वे सुरक्षा का आकलन करने के लिए संवेदनशील स्थानों का दौरा करते हैं। ​​​​​​​
feature-top