- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- ओवैसी को BJP नेता की चुनौती
ओवैसी को BJP नेता की चुनौती
तेलंगाना में BJP चीफ बंडी संजय ने बुधवार को AIMIM असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दे डाली। बंडी ने कहा कि राज्य की सभी मस्जिदों की खुदाई करवाएं, अगर वहां शिवलिंग मिलते हैं तो मुसलमानों को इन मस्जिदों को हिंदुओं को सौंपना होगा। अगर वहां शव मिलते हैं, तो मुसलमान उन पर दावा कर सकते हैं।
बंडी संजय ने यह बयान करीमनगर में हुई हिंदू एकता यात्रा के दौरान दिया। बंदी बोले, 'जहां भी मस्जिद परिसर की खुदाई की जाती है, शिवलिंग पाए जाते हैं। मैं ओवैसी को चुनौती देता हूं कि हम राज्य की सभी मस्जिदों को खोदेंगे। यदि शव बरामद हुए तो आप (मुसलमान) इसका दावा कर सकते हैं। यदि शिव (शिवलिंग) मिल जाएं, तो इसे हमें सौंप दें। क्या आप इसे स्वीकार करेंगे?'
संजय बोले- BJP सत्ता में आई तो उर्दू पर बैन लगाएंगे संजय ने कहा कि जब तेलंगाना में बीजेपी सत्ता में आएगी तो अल्पसंख्यकों का आरक्षण खत्म हो जाएगा। तेलंगाना BJP प्रमुख बोले, 'अगर राम राज्य आता है, तो हम उर्दू पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देंगे। देश में जहां कहीं भी बम विस्फोट होते हैं, उसके लिए मदरसे जिम्मेदार हैं, क्योंकि वे आतंकवादियों के ट्रेनिंग सेंटर बन गए हैं। हमें उनकी पहचान करनी चाहिए। अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो हम सभी मदरसों को बंद कर देंगे, अल्पसंख्यकों के आरक्षण को हटा देंगे और SC, ST, OBC और EBC के लिए अतिरिक्त कोटा प्रदान करेंगे।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
