- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- एक जून से देखने को मिलेंगे ये पांच बड़े बदलाव
एक जून से देखने को मिलेंगे ये पांच बड़े बदलाव
केंद्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद अब कार के इंजन के हिसाब से बीमा कराने के लिए ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ेगा। अधिसूचना के मुताबिक, सिर्फ चार पहिया वाहनों के लिए ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहनों के लिए भी सरकार ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम की दर में बदलाव किया है।
1- वाहनों का थर्ड पाटी बीमा महंगा सबसे पहले बात कर लेते हैं जेब का खर्च बढ़ाने वाले पहले बदलाव की। तो बता दें कि एक जून 2022 से वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा महंगा होने जा रहा है यानी आपको इंश्योरेंस प्रीमियम का ज्यादा भुगतान करना होगा। न केवल चार पहिया, बल्कि दो पहिया वाहन स्वामियों पर ये बढ़ी हुई दरें लागू होंगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को थर्ड पार्टी मोटर व्हीकल इंश्योरेंस के प्रीमियम रेट में इजाफा कर दिया है।
2- गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण अब बात करते हैं दूसरे बड़े बदलाव की। तो आपको बता दें कि गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण साल 2022 में एक जून 2022 से शुरू किया जाएगा। !!!!! 3- एसबीआई की होम लोन दरों में वृद्धि अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक है या फिर आप एसबीआई से होम लोन के मन बना रहे हैं तो नए महीने की शुरुआत आपके लिए भी खर्च बढ़ाने वाली होगी। दरअसल, बता दें कि एसबीआई ने अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) को 40 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है,
4- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शुल्क लागू इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने कहा है कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के लिए जारीकर्ता शुल्क लागू कर दिया गया है। ये शुल्क 15 जून, 2022 को लागू किया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक की एक सहायक कंपनी है,
5- एक्सिस बैंक बदलेगा बचत खाते के नियम एक जून से एक और बड़ा बदलाव जो होने जा रहा है, वो है अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आसान बचत और वेतन कार्यक्रमों के लिए खाते में औसत मासिक शेष राशि की सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर अब 25,000 रुपये या एक लाख रुपये की सावधि जमा कर दिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
