जांजगीर में दर्दनाक हादसा, कार ने दो बच्चों को रौंदा

feature-top

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों बच्चे करीब 10 फीट दूर जा गिरे। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और फरार हो गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जाम लगा दिया। घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर जाकर चालक और अंदर बैठे लोग कार छोड़कर भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक, चांपा क्षेत्र के ग्राम महुदा में सबरिया डेरा निवासी मनोज गोंड़ (10) पुत्र रतन गोंड और राजू गोंड़ (9) पुत्र जगदीश गोंड शुक्रवार सुबह जांजगीर-कोरबा रोड पर आम तोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चांपा से कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उच्चभिट्ठी गांव के पास दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।


feature-top