दुर्ग से झारसुगड़ा का सफर 5 घंटे में,130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

feature-top
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में अब दुर्ग से झारसुगड़ा तक का सफर महज पांच घंटे में तय होगा। इसके लिए गुरुवार को रेलवे ने दुर्ग से झारसुगड़ा तक डाउन लाइन में हाई स्पीड परखने के लिए ट्रायल किया। इस दौरान ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलाई गई। इससे पहले तक आमतौर पर ट्रेनें इस रूट पर 80 से 110 किलोमीटर रफ्तार से चलती थी। शुक्रवार को भी बिलासपुर से दुर्ग के बीच मिडिल लाइन का परीक्षण किया जाएगा। रेलवे ने दुर्ग से झारसुगुड़ा तक ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए गुरुवार को ट्रायल हुआ। नया ट्रैक तैयार होने के बाद 24 कोच की ट्रेन दुर्ग से सुबह 6.50 बजे रवाना हुई। वहां से 8.30 बजे बिलासपुर होते हुए 10.35 बजे झारसुगुड़ा पहुंच गई। दुर्ग से बिलासपुर तक पहुंचने में ट्रेन को एक घंटे 40 मिनट का समय लगा। जबकि महज तीन घंटे 45 मिनट में ट्रेन झारसुगड़ा पहुंच गई। दुर्ग से झारसुगुड़ा के बीच की दूरी 320 किमी है।
feature-top