बेंगलुरु से बद्दी पहुंचीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की 64 नई बसें

feature-top
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बेंगलुरु से 64 नई बसें बद्दी पहुंच गई हैं। यहां निगम की तकनीकी टीम बसों की जांच कर रही है। जांच के बाद इन्हें प्रदेश के अलग-अलग परिवहन निगम के डिपुओं में भेजा जाएगा। निगम ने 195 नई बसों का ऑर्डर दिया हुआ है, जिनमें से अब तक 70 बसें आ गई हैं, 125 और आनी बाकी हैं। बेंगलुरु से ये बसें ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचीं और वहां से निगम के चालकों ने इन बसों को बद्दी पहुंचाया। निगम के f प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि अभी तक बद्दी में 70 बसें पहुंच गई हैं। शुक्रवार को करीब एक दर्जन बसों की निगम की तकनीकी टीम जांच कर चुकी है। निगम के मुख्य प्रबंधक (तकनीकी) संदीप धीमान ने बताया कि जांच के बाद इन बसों को विभिन्न जिलों के डिपुओं में शामिल कर दिया जाएगा।
feature-top