भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज

feature-top
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज किया गया है। उन पर इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। कथित तौर पर उन्होंने राष्ट्रीय चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उनके खिलाफ सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया नुपुर शर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, द्वेषभाव फैलाने व दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
feature-top