झारखंड में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस और झामुमो में ठनी

feature-top
झारखंड में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस और झामुमो में ठन गई है। दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार के लिए दावेदारी ठोक रही है। मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ कई कांग्रेसी नेता भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस मुद्दे पर सोरेन की मुलाकात सोनिया गांधी से भी हुई लेकिन बात नहीं बन पाई है। वहीं अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी बयान सामने आया है। ठाकुर ने कहा है कि झारखंड के एक नेता को राज्यसभा जाना चाहिए। हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी जो कहेंगी हम उसका पालन करेंगे। सकारात्मक बातचीत हुई (झामुमो के साथ) और मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस का उम्मीदवार होगा।
feature-top