COVID-19: बढ़ रही सक्रिय मरीजों की संख्या, लगातार तीसरे दिन 2500 से ज्यादा मामले

feature-top
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार तीसरे दिन 2500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 2685 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 2710 संक्रमित मिले थे। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब देश में 17,087 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, कल तक इनकी संख्या 16,308 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना की दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.60% है।
feature-top