3 देशों के 8 दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू

feature-top
देश के वाइस प्रेसिडेंट एम. वेंकैया नायडू आज तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। उपराष्ट्रपति का यह दौरा 8 दिनों का होगा। नायडू आज (30 मई) को पहले सेंट्रल अफ्रीका के देश गैबॉन जाएंगे। इसके बाद वो पश्चिमी अफ्रीका में स्थित देश सेनेगल का दौरा करेंगे। यहां से उपराष्ट्रपति 4 जून को कतर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक एम. वेंकैया नायडू 4 जून से 7 जून कतर के दौरे पर रहेंगे। ये भारत के उपराष्ट्रपति का पहला कतर दौरा होगा। ये दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो रहे हैं।
feature-top