feature-top
केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि सरकार सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है। उन्होंने इस दौरान नमो एप का नया संस्करण भी लांच किया। नमो एप पर सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा है।नड्‌डा ने कहा कि सरकार ,सुशासन गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार के काम करने की शैली बदल रही है। मोदी है तो मुमकिन है आम आदमी की आवाज है। योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद पर हमने चोट की। हमारी योजनाएं गरीबों और अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए। पहले योजनाएं केवल कागज पर बनती थीं। अब ऐसा नहीं होता। कोरोना में सरकार ने पूरी ताकत से काम किया। हमारी योजनाएं गांव, गरीब, वंचित पीड़ित के लिए बनाई हई हैं। इस वर्ग को इन योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद 12 फीसदी लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले।
feature-top