- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- भाजपा की तीनों सूची में एक भी मुसलमान चेहरा नहीं
भाजपा की तीनों सूची में एक भी मुसलमान चेहरा नहीं
संसद के दोनों सदनों में अब भाजपा के पास एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं होगा। पार्टी ने अब तक जारी राज्यसभा के उम्मीदवारों की तीन सूची में मुसलमान बिरादरी के तीनों चेहरों से परहेज किया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, जफर इस्लाम और एमजे अकबर को उम्मीदवार नहीं बनाया है। अब महज दो सीटें (राजस्थान व हरियाणा की एक-एक) ही बची हैं, मगर यहां जीत हासिल करने के लिए पार्टी के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है।
उनमें महाराष्ट्र से धनंजय महाडिक और झारखंड से प्रदेश महासचिव आदित्य साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, संघ के बेहद करीबी माने जाने वाले विनय सहस्त्रबुद्धे, पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु, ओपी माथुर, संजय सेठ, दुष्यंत गौतम, जयप्रकाश निषाद टिकट पाने में नाकाम रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को संभवत: रामपुर से लोकसभा का उपचुनाव लड़ाया जाएगा। इसमें अगर नकवी जीत जाते हैं तो ठीक नहीं तो उनके भविष्य का फैसला बाद में होगा।
भाजपा ने चार और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की भाजपा ने चार और नामों की घोषणा की। इनमें यूपी से मिथलेश कुमार और डॉ के लक्षमण के अलावा मध्य प्रदेश से सुमित्रा वाल्मीकि और कर्नाटक से लहर सिरोया के नाम शामिल हैं। मिथिलेश कुमार शाहजहांपुर के दलित नेता है। वह सपा के सांसद भी रह चुके हैं। लक्ष्मण तेलंगाना के हैं और गृहमंत्री शाह के करीबी माने जाते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
