- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- माफिया अतीक का फिर से बनेगा गैंगचार्ट, 17 नाम हटेंगे
माफिया अतीक का फिर से बनेगा गैंगचार्ट, 17 नाम हटेंगे
माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों का गैंगचार्ट एक बार फिर से नए सिरे से बनेगा। इसमें से कुल 17 नाम हटाए जाएंगे जबकि कई नए नाम जोड़े जाएंगे। इनमें कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं जो अतीक व अशरफ के लिए प्लाटिंग का काम कर रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
अतीक आईएस-227 गैंग का लीडर है। यह अंतरराज्यीय गिरोह है, जिसमें उसके भाई अशरफ, शूटर आबिद, जुल्फिकार उर्फ तोता समेत कुल 179 सदस्य हैं। शासन की ओर से पिछले दिनों यह निर्देश मिला कि माफिया गिरोह पर एक बार फिर पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाए। माफिया व उसके गिरोह के सदस्यों की पूरी जानकारी जुटाई जाए। मसलन वह मौजूदा समय में कहां हैं, उनकी आय का स्रोत क्या है, उनकी मौजूदा गतिविधियों आदि के संबंध में जानकारी एकत्र कर कार्रवाई की जाए।
सूत्रों का कहना है कि इसी संबंध में माफिया पर कार्रवाई के तहत एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत यह भी बात सामने आई कि आईएस-227 गिरोह के 17 सदस्य ऐसे हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। ऐसे में तय हुुआ कि इन सदस्यों का नाम गिरोह से हटाया जाएगा। इसके साथ ही शेष बचे 162 सदस्यों के संबंध में पुन: सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया।
सबसे खास बात यह है कि जिला पुलिस की ओर से कुछ ऐसे सफेदपोशों को चिह्नित किया गया है, जो पर्दे के पीछे से अतीक व अशरफ के लिए काम कर रहे हैं। अलग-अलग इलाकों में यह बड़े पैमाने पर प्लाटिंग का काम भी कर रहे हैं। हाल ही में से इनमें से कुछ के खिलाफ विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई भी की गई। सूत्रों का कहना है कि इन सफेदपोशों का नाम भी अतीक के गैंग में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
