महाराष्ट्र में मां ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौत

feature-top
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के बाद एक मां ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों में 5 लड़कियां शामिल हैं। सोमवार को हुई यह घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक, महिला की उम्र 30 साल है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई की थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मरने वाले बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी।
feature-top