COVID Update: फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 3712 नए मामले, डराने लगे मुंबई के आंकड़े

feature-top
देश में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। गुरुवार सुबह समाप्त 24 घंटे में 3712 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान पांच लोगों की महामारी से मौत हो गई। सक्रिय केस भी तेजी से बढ़कर 19,509 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 0.85 फीसदी है। इस दौरान 2584 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 1123 की बढ़ोतरी हुई है।
feature-top