हसदेव अरण्य को बचाने AAP का आज कैंडल मार्च:पर्यावरण दिवस पर कल 90 विधायकों को भेंट करेंगे पौधे; पूछेंगे सवाल-जंगल बचाने क्या किया

feature-top

विश्व पर्यावरण दिवस पर AAP ने अनोखा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। विरोध के दौरान AAP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश के 90 विधायकों को पौधा भेंट करेंगे और उनसे जंगल को बचाने के लिए किए गए प्रयासों पर सवाल करेंगे। इस दौरान उनसे यह भी पूछा जाएगा कि साल 2019 से हसदेव अरण्य को बचाने के लिए ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी खनन की अनुमति कैसे दे दी गई। शनिवार को पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालय में काटे गए पेड़ों के विरोध में कैंडल मार्च भी निकालेंगे।.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई के विरोध में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से आम आदमी पार्टी सभी 90 विधायकों के पास जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के पर्यावरण की सुरक्षा के संकल्प के साथ प्रत्येक विधायकों को पौधा भेंट करेंगे। इसके साथ ही उनसे प्रदेश के जंगल को बचाने और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर उनकी ओर से किए गए प्रयासों पर सवाल-जवाब भी करेंगे। उनसे यह भी पूछा जाएगा कि 2019 से ग्रामीणों के विरोध के बावजूद हसदेव हरण्य में खनन की अनुमति कैसे दे दी गई।... आज निकालेंगे कैंडल मार्च.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक सूरज उपाध्याय ने कहा कि हसदेव अरण्य के हरे भरे जंगलों को बचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। 13 मई को अंबिकापुर और 21 मई को रायपुर में बड़ा आंदोलन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। वहीं 3 जून को घाटबर्रा और हरिहरपुर में चल रहे आंदोलन में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय और प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे पूरी रात आंदोलनकारियों के साथ रहकर उनके आंदोलन का समर्थन किया।

. विरोध की इस कड़ी में चार जून को कटे हुए पेंड़ों को श्रद्धांजलि देने सभी जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है। इसमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन को भी शामिल होने की अपील की गई है।...


feature-top