अपडेट्स:ओडिशा में सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद नवीन पटनायक की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज दोपहर 12 बजे

feature-top

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार के सभी 20 मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रा के इस्तीफे के बाद रविवार को नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा। समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। नवीन पटनायक सरकार में यह पहला ऐसा मौका है, जब विधानसभा अध्यक्ष समेत पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा हुआ है।

सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने 29 मई को अपने इस कार्यकाल के तीन साल पूरे किए थे। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें शुरू हो गई थीं। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते हैं। जिसके बाद यह फैसला लिया गया।


feature-top