86 साल के एक्टर धर्मेन्द्र की हालत गंभीर, ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में भर्ती

feature-top

बॉलीवुड हीमैन धर्मेन्द्र को मुंबई के ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 86 साल के एक्टर को पिछले महीने भी हॉस्पिटलाइज किया गया था। दरअसल एक्टर अपनी अपकमिंग फैमिली ड्रामा फिल्म अपने 2 की शूटिंग के दौरान मसल खिंचने के चलते उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था।

पिछले महीने में भी हुए थे एडमिट धर्मेंद्र

 पिछले महीने मई के शुरुआती हफ्तों में भी धर्मेंद्र ने अपना हेल्थ अपडेट दिया था। उसमें उन्होंने कहा था कि थोड़ी सी लापरवाही के चलते उन्हें प्रॉब्लम हुई थी। हालांकि, वह दिक्कत दूर हो चुकी है। अब एक बार फिर 86 साल के धर्मेंद्र की तबीयत नासाज हो गई है। धर्मेंद्र हाल तक करण जौहर के बैनर की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। धर्मेंद्र ने रिकवर होने के बाद शूटिंग शुरू की थी। अब मगर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, उनके चाहने वाले प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द से ठीक हो जाएं।


feature-top