चौधरी जयंत ने ट्विटर अकाउंट पर बदला अपना नाम, जानें- बदलाव की बड़ी वजह

feature-top

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ बदलाव किया है। उन्होंने अपने नाम के आगे बढ़ोतरी की है। अब जयंत चौधरी ने अपने नाम साथ बिश्नोई भी जोड़ दिया है। वह जून माह तक नाम के आगे बिश्नोई लिखेंगे। इससे पहले ट्विटर पर जयंत सिंह चौधरी का नाम बदल कर चौधरी जयंत सिंह हो गया था। लेकिन अब वे जयंत सिंह विश्नोई लिखेंगे।

जयंत सिंह ने ट्वीट में लिखा

क्या आप जानते हैं, मेरे नाम में चौधरी अजित सिंह जी की इच्छा अनुरूप कुमार भी है? माताजी के स्मृति में और शांतिप्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा है। ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बंटवारों पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों के आंखों से पर्दे उठ जाएं!

एक महीने के लिए रालोद अध्यक्ष ने नाम रख लिया जयंत सिंह बिश्नोई

पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आने के बाद बिश्नोई समाज को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने समाज के सम्मान में एक महीने के लिए अपने ट्वीटर पर खुद का नाम जयंत सिंह बिश्नोई रखा है। रालोद अध्यक्ष की माता राधिका बिश्नोई थीं।

रालोद अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा कि अपनी माताजी की स्मृति में और शांति प्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा गया है। ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बंटवारों पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों की आंखों से पर्दे उठा जाए। उधर, रालोद अध्यक्ष के ट्वीटर पर नाम बदलते ही तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई। सियासत की गलियों में नाम बदलने को लेकर अपने-अपने कयास लगाए।


feature-top